Hitachi Vs GE Vernova T&D India: जाने पॉवर सेक्टर में कौन सी कंपनी है ज्यादा दमदार

By Sumit Patel

Published On:

भारत की पावर सेक्टर ग्रोथ में ट्रांसफॉर्मर इंडस्ट्री की भूमिका बहुत अहम है। जैसे-जैसे देश अपनी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड कर रहा है और रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी बढ़ा रहा है, वैसे-वैसे इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इसी रफ्तार में 2 बड़ी कंपनियाँ – Hitachi Energy India और GE Vernova T&D India तगड़ी प्रतिस्पर्धा में हैं। आइए जानते हैं दोनों कंपनियों के ताज़ा नतीजे और स्ट्रेटेजी।

Hitachi Vs GE Vernova T Ane D India

Q1FY26 रिजल्ट्स कौन रहा दमदार?

Hitachi Energy India की Q1FY26 रेवेन्यू ₹1,479 करोड़ रही, जो 11.45% YoY ग्रोथ है, लेकिन QoQ 21.5% की गिरावट रही। नेट प्रॉफिट ₹132 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹10 करोड़ से 1,220% उछाल है। हालांकि, Q4FY25 के ₹184 करोड़ से इसमें 28% की गिरावट हुई।

वहीं, GE Vernova T&D India ने और बेहतर परफॉर्म किया। इसकी Q1FY26 रेवेन्यू ₹1,330 करोड़ रही, 38.83% YoY और 15.35% QoQ ग्रोथ के साथ। नेट प्रॉफिट ₹291 करोड़ रहा, जो 115.5% YoY और 56.45% QoQ की शानदार छलांग है।

Future Growth का इशारा

Hitachi Energy India का Q1FY26 में अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर इंटेक ₹11,339 करोड़ रहा, जो 365% YoY ग्रोथ है। इसका बैकलॉग ₹29,135 करोड़ तक पहुंच गया, जिसमें 55–60% HVDC प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

दूसरी ओर, GE Vernova T&D ने ₹16.2 अरब (₹1,620 करोड़) के नए ऑर्डर बुक किए, जो पिछले साल से 57% ज्यादा और अपनी तिमाही रेवेन्यू का 1.25x है। इसका बैकलॉग जून 2025 तक ₹129.6 अरब रहा, जो लगभग 3 साल की रेवेन्यू विज़िबिलिटी देता है।

Capacity Building की दौड़

Hitachi Energy ने ₹2,000 करोड़ का कैपेक्स प्लान तय किया है, जिससे प्रोडक्शन कैपेसिटी और टेक्नोलॉजी को मजबूत किया जाएगा।
GE Vernova T&D ने भी ₹2.5 अरब का कैपेक्स घोषित किया है, जिसमें ₹1.4 अरब HVDC/STATCOM वाल्व और कंट्रोल्स पर और ₹1.1 अरब डिबॉटलनेकिंग के लिए खर्च होगा।

Global Reach में कौन है मजबूत?

Hitachi Energy India अपनी कुल ऑर्डर बुक का 25% एक्सपोर्ट्स से लाती है, जिसमें यूरोप, साउथ अमेरिका और एशिया की अच्छी डिमांड है। Non-HVDC बैकलॉग में भी 20% हिस्सा एक्सपोर्ट का है।

GE Vernova T&D का एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस और मजबूत दिख रहा है। Q1FY26 में इसके रेवेन्यू का 40% एक्सपोर्ट से आया, जो पिछले साल से 80% ज्यादा है। एक्सपोर्ट बैकलॉग अब कुल ऑर्डर बुक का 30% हो गया है।

Market Snapshot

ParticularsHitachi Energy IndiaGE Vernova T&D India
Market Cap₹91,150 Cr₹72,845 Cr
Q1FY26 Revenue₹1,479 Cr (+11% YoY)₹1,330 Cr (+39% YoY)
Q1FY26 Net Profit₹132 Cr (+1,220% YoY)₹291 Cr (+116% YoY)
Order Book₹29,135 Cr (Record)₹129.6 Bn (~3 yrs rev. vis.)
Export Share~25%~40%

कंपनी ओवरव्यू

Hitachi Energy India (स्थापना: 2019) पावर सेक्टर की टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो इलेक्ट्रिफिकेशन, पावर ग्रिड टेक्नोलॉजीज़ और रिन्यूएबल सपोर्ट सॉल्यूशंस में विशेषज्ञ है।

GE Vernova T&D India (स्थापना: 1957, हेडक्वार्टर: नई दिल्ली) पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी है, और एडवांस्ड स्विचगियर्स, सर्किट ब्रेकर्स और डिजिटल सॉल्यूशंस में खासियत रखती है।

निष्कर्ष

दोनों कंपनियाँ भारत के तेजी से बढ़ते पावर इंफ्रास्ट्रक्चर की कहानी में अहम भूमिका निभा रही हैं। Hitachi Energy HVDC प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है, जबकि GE Vernova T&D इंडिया अपने दमदार एक्सपोर्ट्स और बेहतर क्वार्टरली रिजल्ट्स से मजबूत स्थिति में दिख रही है।

Disclaimer: ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि "Finance Solo" की। याद रखें: यह जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है, स्टॉक मार्केट जुआ नहीं, सही जानकारी और धैर्य से ही कमाई होती है| हमेशा खुद की रिसर्च करें य एक्सपर्ट की सलाह लें!

Sumit Patel

मेरा नाम सुमित पटेल है, मैं आर्टिकल राइटिंग के क्षेत्र में पिछले 2 सालों से कार्यरत हूं। शेयर मार्केट के साथ ही साथ मैं टेक, रोजगार और बिजनेस से जुड़ी जानकारी भी रखता हूं। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आते हैं या फिर कोई त्रुटि नजर आती है, तो कमेंट करके हमें उसकी जानकारी जरूर दें। धन्यवाद!

Leave a Comment